*रोडबेज की टक्कर से मृत हुये गौवंश से टकराने के कारण 5 लोग घायल*

नेशनल हाईवे पर कार और बाइक सवार टकराये मृत गोबन्स से

जसवंतनगर: नेशनल हाईवे जमुना बाग के नजदीक ओवरब्रिज के पास आगरा से आ रही एक रोडबेज बस से टकराई गाय उछल कर आगे गिरी और मर गई बस के पीछे से आ रही तेज गति कार और बाइक सवार मृत गाय से जा टकराये जिससे कार पलट गई जिसमें आगरा से उरई जा रही कार सवार कार में फंस गए जिन्हें वहाँ पर मौजूद लोगों ने कार में बैठे नितिन, शिवम, राजू, श्याम उरई के रहने वालों को निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया हल्की फुल्की खरोंचे आईं जिन्होने अपनी मरहम पट्टी कराई।कार के पीछे आ रहे बाइक सवार की मोटर साइकिल भी मृत पड़ी गाय से जा टकराई और सतीश पुत्र दिवारी लाल नागला हरीसिंह सिविल लाइन इटावा घायल हुए जिन्हें मौके पर पहुँचे उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह ने घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *