Saturday , October 19 2024

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखिए अपना राशिफल

मेष: धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च हो सकता है। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। नौकरी-व्यवसाय में अवरोध खड़े हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उलझें।

वृष : इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दुगुना होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतान के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन होगा।

मिथुन :आज के दिन भाग्य वृद्धि वाला है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क :आज आपको धन लाभ होने के आसार हैं। कुछ सामाजिक हितों के काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कुछ नया शुरू करने या नई जिम्मेदारी मिलने का दिन है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।

सिंह :आज का दिन सामान्य रहेगा।  घर में अचानक खुशियां आएंगी। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा।

कन्या :आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। आज आपको कुछ अच्छी सूचनाएं मिल सकती हैं।  प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत कमजोर रहेगी।

तुला- आज आपके लिए मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी पैदा हो सकती है।  कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना करें। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

धनु- आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजीकी कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनो के मिलने से मन आनंदित रहेगा। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर- आज आप प्रसन्न रहेंगे और आपका दिन भी अच्छा रहेगा। पूरे दिन कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। अचानक से किसी समारोह में आपको बुलावा आ सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कुंभ-आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपकी सकारात्मकता आपको काफी आगे ले जाएगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं।

मीन- आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।