बरेली में कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर में महिला मैराथन का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाओं के साथ हजारों छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भीड़ अधिक होने के कारण कई लड़कियां धक्का-मुक्की के कारण गिर गईं, जिनको चोटें भी लगीं।

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से दिए गए नारे मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

मेयर सुप्रिया एरन ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो यहां क्यों नहीं। इसके साथ ही उन्होंने इस भगदड़ के पीछे किसी की साजिश होने की भी बात कही।

इस घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *