इटावा*
आज दिनांक 04.01.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जय प्रकाश सिंह के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ट्रैफिक एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ट्रैफिक के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नगरपालिका जनपद इटावा से समन्वय स्थापित कर पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के व्यस्ततम चौराहे शास्त्री चौराहे से काजी पेट्रोल पंप तक जाम की स्थिति से निपटने के लिए सड़क के दोनों और अवैध रूप से लगे अतिक्रमण को हटवाया गया

पूर्व में दो तीन बार चेतावनी देने के बाद भी सड़क किनारे लगे अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण को हटाया नहीं गया था जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को हटवा कर सड़क अतिक्रमणविहीन कराकर जाम की समस्या का निराकरण किया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *