1. *इटावा  पूर्व सांसद चौधरी रघुराज सिंह की जयंती पर कल राहतपुर नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क ओपीडी
    —————————————-
    *इटावा। चौधरी रघुराज सिंह स्मारक संस्थान के तत्वाधान में इटावा के पूर्व सांसद चौ. रघुराज सिंह की 92 वीं जयंती पर राहतपुर स्थित श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय में 5 जनवरी बुधवार को सभी मरीजों के लिए निशुल्क ओपीडी रखी गई है तथा गरीब मरीजों की आंखों के ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे* ।

*इसकी जानकारी देते हुए संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती आशा दुबे ने बताया कि जनपद इटावा के स्वनामधन्य समाजसेवी एवं लोकप्रिय सांसद रहे चौधरी रघुराज सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष की निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाता है । उसी कड़ी में चौधरी साहब की 92 वीं जयंती पर 5 जनवरी को राहतपुर स्थित श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क ओपीडी रखी गई है जिसमें आने वाले सभी मरीजों का अस्पताल के कुशल चिकित्सकों द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण व उपचार किया जाएगा । इनमें जो मरीज ऑपरेशन हेतु चिन्हित किए जाएंगे, उनके ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे*।

*आशा दुबे एवं नेत्र चिकित्सालय के निदेशक राजेन्द्र दीक्षित ने लोगों से प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 के बीच निशुल्क ओपीडी कैंप का लाभ उठाने का आग्रह किया है ।*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *