आज देश डिजिटल की और बढ़ रहा है। ऑनलाइन पेमेंट का बढ़ावा देने के लिए इंटरनेट पर कई ऐप मौजूद है। जिसमें पेटीएम, गूगल पे, फोनपे समेत कई ऐप शामिल है। वैसे ये ऐप सेफ्टी के मामले बेहद भरोसेमंद होते है.

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो Paytm Spoof जो कि समान उसी जैसी दिखने वाली ऐप है। ये ऐप एक गलत पेमेंट कंफर्मेशन पेज पर पहुंचा देता है।

पेटीएम ने बताया कि ऐसे कई तरीके हैं जिनका इस्तेमाल करके दुकानदार जब कोई कस्टमर पेमेंट करता है तो वह पेमेंट रिसिप्ट को वेरिफाई कर सकता है। पेमेंट रिसिप्ट कंफर्म करने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पेटीएम साउंड बॉक्स कई पेमेंट ऑप्शन- पेटीएम वॉलेट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और भीम यूपीआई के जरिए पेटीएम क्यूआर कोड पर पेमेंट का सपोर्ट करता है।

ऐसे में फीचर फोन वाले छोटे मर्चेंट को मैसेज कंफर्मेशन पर निर्भर नहीं होना पड़ता है। पेटीएम का इस्तेमाल करने वाले मर्चेंट या दुकानदारों को सिर्फ ग्राहकों के स्क्रीनशॉट पर निर्भर नहीं होना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *