*मनचलों के विरुद्ध एंटी रोमियो अभियान चलाकर चेकिंग की गई*

जसवंतनगर/इटावा। पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने नगर के कोचिंग सेंटर, भीड़ -भाड़ वाली जगह के आसपास मनचलों के विरुद्ध एंटी रोमियो अभियान चलाकर चेकिंग की गई।


इस दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले छात्र-छात्राओं, युवक/ युवतियों से रोककर पूछताछ की गई एवं सभी को बेवजह ना घूमने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। छात्राओं को प्रतिकूल परिस्थिति में पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181, 1076, यूपी 112 इत्यादि की जानकारी दी गई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *