कोरोना वायरस ने पिछले दो सालों में देश को बुरी तरह प्रभावित किया है। दीपिका पादुकोण ने भी हाल ही में उस समय के बारे में राज खोला है, जब वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह समय उनके लिए ‘बेहद कठिन’ था।

एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि जब वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं, “शारीरिक रूप से पहचानने योग्य” नहीं थीं। दरअसल, दीपिका पादुकोण कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मई महीने में महामारी की चपेट में आ गई थीं।

दीपिका ने कहा, “पहला लॉकडाउन बहुत अलग था, क्योंकि हम सभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि ये कैसा वायरस है, लॉकडाउन में हमें कैसे रहना है और कैसे अपने जीवन को जीना है।

हम इसके अनुसार अपनी लाइफस्टाइल को भी नेविगेट कर रहे थे। दूसरे लॉकडाउन की बात करूं तो वह भी बहुत अलग था। क्योंकि मेरे परिवार मम्मी पापा छोटी बहन और मुझे खुद को एक ही समय पर कोरोना हो गया था।”

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गहराइयां’ है। इस फिल्म को शकुन बत्रा ने डायरेक्टर की है। इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे नजर आएंगे। दीपिका शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ में भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *