औरैया,पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली बड़ा हादसा टला केबिलें टूटीं-

फफूंद(औरैया) थानाक्षेत्र में शनिवार अपरान्ह तेज बारिश के बीच गांव भर्रापुर में गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी।गनीमत रही कि बिजली एक जामुन के पेड़ पर गिरी जिससे कोई बड़ा हादसा नही हो पाया।बिजली गिरने से पेड़ की टहनियां फट गयीं वहीं नजदीक लगे विद्युत पोल से गांव के घरों में गयीं केबिलें टूट कर गिर पड़ीं जिन्हें ग्रामीणों ने बाद में दुरुस्त करवाया।गांव निवासी समाजसेवी अंकित रंजन त्रिपाठी ने बताया कि जहां बिजली गिरी है वहां आसपास काफी पेड़ हैं और लोगों के तमाम पशु भी दिन में वहां बंधे रहते हैं मौसम खराब होने की बजह से कोई पशु वहां नही बंधा था।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *