कानपुर के निवर्तमान पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने रविवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद असीम ने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का आशीर्वाद लिया है।

असीम अरुण ने एक दिन पहले ही ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहने पर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं भाजपा कन्नौज सदर से उन्हें चुनाव में उतार सकती है। यह सीट सपा का मजबूत गढ़ रही है। कन्नौज सदर सीट पर पिछले 20 वर्षों से सपा का एक छत्र राज है।

 उनके वीआरएस देने और भाजपा में शामिल होने के एलान के पीछे संघ की भूमिका भी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। असीम अरुण गोरखपुर में डीआईजी के रूप में अपनी पोस्टिंग के दौरान गोरक्षपीठ के संपर्क में आए थे।इस सीट का प्रत्याशी जाटव समाज से है भाजपा लंबे समय कन्नौज की इस सीट पर सुयोग्य प्रत्याशी तलाश रही थी। चर्चा है कि भाजपा असीम अरुण को कन्नौज सदर से चुनाव लड़ाएगी। इस सीट पर वर्तमान विधायक जाटव समाज से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *