बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ  ने साल 2021 खत्म होते-होते विक्की कौशल  संग सात फेरे ले ही लिए. इस कपल ने फैंस के साथ खूब आंख-मिचौली भी खेली.

पिछले साल 9 दिसंबर को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ  शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. शादी से पहले जो जोड़ा अपने रिश्ते पर किसी भी तरह की हामी तक भरने को तैयार नहीं था आज वो जोड़ा खुलेआम इजहार-ए-इश्क करता है.

कभी वो विक्की के लिए खाना बना रही हैं तो कभी खुद विक्की को छोड़ने एयरपोर्ट जाती हैं. इन सबके बीच कैटरीना कैफ के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में एक्ट्रेस में कभी झाड़ू तो कभी बर्तन धोती नजर आ रही है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ अपने किचन में बर्तन धोती नजर आ रही हैं. जिसके बाद फैंस के खास रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. भाभीजी ये तो पुराना वीडियो है, लेकिन आप अभी भी क्या घर का काम करती हैं ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *