उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी के लिए परेशानी पैदा करने वाली खबर आ रही है. वहां लोगों ने उन्नाव सदर के विधायक पंकज गुप्ता को चेतावनी दी है कि वो चुनाव में वोट मांगने के लिए न आएं.

उन्नाव सदर सीट से बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. बीजेपी विधायक ने लोगों को अवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए उन्हें गौशाला भिजवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन विधायक अपना आश्वासन पूरा नहीं कर सके.

इस विडियो पर विधायक ने सफाई देते हुए कहा था कि वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग उनके लिए पिता के समान हैं. उन्होंने उन्हें केवल वैसे ही चपत लगाई जैसे बच्‍चों को लगाई जाती है.

उन्होंने कहा, ”दो दिन पहले को माखी थाना क्षेत्र में ऐरा भदियार चौराहे पर गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा के अनावरण और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर स्‍थानीय निवासी मेरे पारिवारिक रिश्ते वाले चाचा छत्रपाल, जो पिता तुल्य हैं, ने मुझे दुलार में जैसे बच्चों को टीप  मारी जाती हैं उसी तरह एक टीप स्नेह के चलते मारी थी.’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *