इटावा डॉ.कैलाश यादव मानस उपाधि से सम्मानित

*इटावा।गाजियाबाद के होटल द मोनार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ.कैलाश यादव को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन द फील्ड ऑफ एजुकेशन में मानक उपाधि से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.भानु प्रताप सिंह वाइस चांसलर महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी,डॉ.परीन सोमानी इंडिपेंडेंट एकेडमिक स्कॉलर लंदन,लीला मुस्तफी,एक्सीलेंट सेंटर इंडिया यूके,डॉ.विनोद कुमार वर्मा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आदित्य बिरला ग्रुप,कैप्टन विकास गुप्ता चेयरमैन यूपी एग्रीकल्चर काउंसिल,मोनिका कपूर एशिया हेड थियोफेनी यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।*

*यह सम्मान एवं मानक उपाधि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित करने के लिए एवं समर्पित होकर शिक्षा की अलख जगाने के लिए डॉ. कैलाश यादव को दिया गया।इस सम्मान के प्राप्त होने पर पान कुंवर परिवार के प्रबंध समिति के समस्त जनों ने एवं पूरे स्टाफ ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी साथ ही इटावा शिक्षा जगत की महान विभूतियों ने भी उन्हें बधाई दी।जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा,सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.मुकेश,डॉ.उमेश,डॉक्टर संजय, पवन कुमार,गुफरान अहमद एवं शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी।डॉ. कैलाश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *