औरैया,पुलिस कार्यालय ककोर में समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्टी बैठक आयोजन किया

औरैया,आज पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा सभागार पुलिस कार्यालय ककोर में समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया महोदय द्वारा बैठक के दौरान आगामी बिधान सभा चुनाव के दृष्टिगत पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं शान्ति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर विशेष सतर्क दृष्टि व आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। समस्त थानो के अपराधों व थाना स्तर से की गई निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गई। वांछित/वारंटियों अभियुक्तों की गिरफ्तारी,इनामिया अपराधी, गैर जमानती वारण्टियों की गिरफ्तारी,अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही व अराजक तत्वों के विरुद्ध बिधिक कार्यवाही करने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्य पाल, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे

ए, के,सिंह संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *