नरेन्द
द्वारा गांधी उद्यान के भारत माता पार्क में एक दिवसीय का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संस्थाओं से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडिल जलाकर देश के अमर वीर शहीदों व क्रांन्तिकारियों को श्रद्धान्जली अर्पित की। नगर निगम फिरोजाबाद के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सुपरवाइजर अमजद खान की देखरेख में मिशन – 2025 टीबी मुक्त भारत और मिशन शक्ति की आकर्षक रंगोली सजाई गई।

जनआधार कल्याण समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत परिवहन विभाग फिरोजाबाद के सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) हरिओम एवं महिला कल्याण विभाग (नोडल विभाग – मिशन शक्ति अभियान ) से जिला महिला कल्याण अधिकारी फिरोजाबाद अनम अकाशा ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090 के प्रति विस्तार से बताया और नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के साथ बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ पर समस्त जनमानस को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर शासन प्रशासन की मंशा के अनुसार भारत सरकार के लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था द्वारा गोद लिए गये बच्चों में से स्वस्थ हो चुकी खुशी प्रजापति, शालिनी एवं रेशम का उत्साह वर्धन किया साथ ही टीबी सर्वाइवर्स बालिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया और जागरूकता का पौधा लगाते हुए एकजुट होकर “आओ हम सब मिलकर टीबी मुक्त भारत बनाएं का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) फिरोजाबाद हरिओम, जिला महिला कल्याण अधिकारी अनम अकाशा, नगर निगम निर्माण विभाग से अजय मिश्रा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम रेहना फिरोजाबाद से बी.के. मधू, वरिष्ठ पत्रकार सौराज सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी नितेश अग्रवाल, चाइल्ड लाइन डायरेक्टर ज़फर आलम, कोर्डिनेटर मुख्तार आलम एवं दिलीप कुमार शर्मा, सेवापथ जन कल्याण समिति सचिव सीमा गुप्ता, भारतीय सहयोग कल्याण समिति सचिव मूवी शर्मा, भारतीय जनकल्याण सेवार्थ समिति सचिव धर्मेन्द्र जैन (रॉकी), स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति सचिव दीपक तिरंगा, जनआधार कल्याण समिति सचिव प्रवीन कुमार शर्मा, प्रचार सचिव कश्मीर सिंह, अंकेक्षक विजय कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी विवेक शर्मा, ललित पालीवाल, मनीषा कुलश्रेष्ठ, प्रतीक्षा शर्मा, गौरव वर्मा, सौरभ अग्रवाल, अंकित वर्मा सहित प्रिंस जैन, शालिनी सागर, फूलकुमारी, रेशम, खुशी प्रजापति, सतीश चंद्र प्रजापति, चरित जैन, अरुण जैन पिंटू व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *