*इकदिल में आयोजित वालीवाल प्रतियोगिता में फाइनल मैच दिल्ली को हराकर गाजियाबाद ने जीता*

*जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक (अंशुल) यादव ने विजई खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया*

*इकदिल,इटावा।* इकदिल वालीवाल क्लब इकदिल के तत्वावधान में अन्तर्राजीय वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन प्राइमरी पाठशाला इकदिल में किया गया। फाइनल मैच में गाजियाबाद व दिल्ली के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें गाजियाबाद टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। *विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल व सपा नगर अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले ने पुरुस्कार वितरण किया।विजेता टीम को 11 हजार रूपये की चैक व उप विजेता टीम को 7100 रूपये की चैक दी गयी।मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को साइकिल प्रदान की गयी।* वालीवाल मैच में बाह,गाजियाबाद, दिल्ली,इकदिल,भरथना,आगरा,भिण्ड, औरैया,मुरैना,सिसहाट,इंगुर्री आदि एक दर्जन से अधिक टीमों के खिलाड़ियों ने रोमांचक मैच खेले।बड़ी संख्या में उपस्थित मैच देख रहे दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर *जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव*,हरिश्चन्द्र गुप्ता, सुनील टण्डन एड.,समाजसेवी एवं पत्रकार डॉ.सुशील सम्राट,विवेक दुबे, दीपक गोयल,राकेश चौधरी लीडर, रजत वर्मा,प्रशान्त गुप्ता,रंजीत सिंह राठौर,राजू शुक्ला,रियाज अहमद अंसारी,राजू सोनी,पिंटू कुशवाहा,पूर्व प्रधान कपिलदेव सिंह आदि उपस्थित रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *