*कस्वे के दो युवकों को सिरसागंज थाना क्षेत्र में ट्रक ने मारी टक्कर दोनों युबक हुए घायल*

घायलों को परिजन ले गए आगरा अस्पताल

जसवंतनगर। कस्वे के लुधुपुरा मोहल्ले के बाइक सवार दो युवक सिरसागंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक की टक्कर से घायल हो गए।
घटना दोपहर के समय सिरसागंज थाना क्षेत्र में सुमेरपुर कट पर उस समय घटित हुई जब हाईवे पर सीमेंट का भरा एक ट्रक कट क्रोस कर रहा था। तभी बाइक सवार दोनों युवक सौरभ जाटव 23 वर्ष पुत्र उमेश जाटव व मोहित जाटव 18 वर्ष पुत्र भगवानदास बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। उनकी बाइक से ट्रक की भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिरसागंज एवं शिकोहाबाद थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलावस्था में दोनों को एम्बुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में मोहित की हालत गंभीर होते देख परिजन उसे रेफर करा कर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ले गए जहां इलाज जारी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *