राज्‍य पुलिस भर्ती बोर्ड, असम ने सब-इंस्‍पेक्‍टर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्‍मीदवार असम कमांडो बटालियन के लिए सब-इंस्‍पेक्‍टर पदों पर भर्ती पाना चाहते हैं, वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अभी अपना आवेदन दर्ज कर दें.

आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को किसी मान्‍यताप्राप्‍त यूनिवर्सिटी/कॉलेज से ऑर्ट्स, कॉर्मस या साइंस स्‍ट्रीम में ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार को असम राज्‍य का स्‍थाई निवासी होना भी जरूरी है.

आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए आयुसीमा में छूट का भी प्रावधान है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को कोई फीस जमा नहीं करनी है. इच्‍छुक उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और अपना आवेदन भी दर्ज कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *