विश्व रैंकिंग में 62वें नंबर की मनिका बत्रा का टोक्यो ओलिंपिक में सफर समाप्त हो गया है।तीसरे दौर में उन्हें ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। वह यूक्रेन की 20वीं वरीयता प्राप्त मारग्रेट पेसोत्सका को हराकर तीसरे दौर में पहुंची थी।

मनिका तीसरे राउंड में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी सोफिया पोलकानोवा के हाथों हारीं। मनिका 63वीं रैंकिंग की खिलाड़ी हैं जबकि पोलकानोवा 17वें रैंक की। सोफिया ने उन्हें 4-0 (11-8, 11-2, 11-5 और 11-7) से शिकस्त दी।

मनिका बत्रा का टोक्यो ओलिंपिक का सफर इसी के साथ खत्म हो गया। वह तीसरे राउंड में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। लेकिन इसके आगे नहीं बढ़ पाईं।

मनिका से पहले आज सुतीर्था मुखर्जी भी दूसरे राउंड में अपना मैच हार गईं थी। मनिका की हार के साथ ही टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स वर्ग में भारत बाहर हो गया है।

वहीं अचंता शरथ कमल ने पदक की आस बरकरार रखी है। वह पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया को मेंस सिंगल इवेंट में हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *