जनपद इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आज दिनांक 12.01.2022 को जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से लगे हुये अन्य जनपदों एवं राज्यों की सीमाओं पर बैरियर लगाकर अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के परिवहन व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही है ।
इस क्रम में थाना सहसों पुलिस द्वारा पुलिस बल के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा ( मध्य प्रदेश ) मधुपुरा, बल्लो की गढिया, सोने का पुरा व पांडरी मंदिर पर बैरियर लगाकर चैकिग की गयी ।


थाना बिठौली पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय सीमा (जनपद जालौन ) पचनदा पुल पर बैरियर लगाकर चैंकिग की गयी
थाना भरेह पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय सीमा (जनपद औरैया) सिकरौढी पुल पर बैरियर लगाकर चैंकिग की गयी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *