औरैया,किराने की दुकान से लाया चूरन खाने से बच्ची के मुंह हुआ जख्मी

किशोरी का मुंह हुआ खून से लथपथ,रेफर

फफूंद,(औरैया) थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी अपने घर के पास में स्थित किराने की दुकान में खाने के लिए पैसा वसूल नामक चूरन का पैकेट लेकर आई जिसको अपने घर पर जैसे ही पैकेट में निकले चूर्ण के गोला को मुँह में रखा वैसे ही उसका मुँह जख्मी हो गया आनन फानन मे किशोरी के परिजन किशोरी को तत्काल गांव के एक निजी अस्पताल में लेकर गये जहां से उसे बाहर के लिए रेफर कर दिया गया है।
मंगलवार की देर शाम को थाना क्षेत्र के गांव जुआ निवासी अवधेश कठेरिया की दस वर्षीय पुत्री कोमल पड़ोस में स्थित एक किराने की दुकान पर खाने के लिए पैसा वसूल नामक चूरन का पैकेट लेने गई थी। पैकेट लेकर वह घर आई जहां पर उसने उस पैकेट के अंदर से निकला हुआ चूरन के गोले को जैसे ही मुँह में रखा तभी वह जख्मी हो गई उसके मुंह जिससे उसका मुंह का कुछ हिस्सा फट गया और उसका मुँह खून से लथपथ हो गया परिजन उसे तत्काल गांव स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गये जहां से डॉक्टरों ने बच्ची बाहर के लिए रेफर कर दिया।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *