असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि असम सरकार ने मेघालय सरकार के साथ छह सीमा विवादित क्षेत्रों को लेकर आपसी समझौता किया है। असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद के छह क्षेत्रों को दो पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा समझौते के पहले चरण के दौरान उठाया गया था।

सरमा ने कहा कि दोनों सरकार एक आपसी समझौता पर पहुंच गए हैं। लेकिन इसे बड़े स्तर पर पुष्टि की जानी है। कई नागरिक इस मामले में शामिल हैं, राज्य हित इसमें शामिल हैं।  अकेले सरकार फैसला नहीं कर सकती है।
सरमा ने कहा कि असम और मेघालय के बीच विवादों के कुल 12 बिंदुओं में से, पहले चरण में अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण अंतर वाले छह क्षेत्रों को लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों को छोड़कर मेघालय के साथ विवाद बहुत जटिल नहीं है। विवाद ज्यादातर कागजों पर हैं और सीमा के निवासियों को उनकी मर्जी से अलग पक्ष चुनने के लिए मजबूर करने का कोई सवाल ही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *