इटावा-
*उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत किया गया एरिया डोमिनेशन*

जनपद इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जनपद में लगातार की जा रही पैदल गस्त के क्रम में आज दिनांक 13-01-2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर श्री राणा महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना जसवंत नगर पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा थाना जसवंतनगर क्षेत्र के चौकी क्षेत्र धरवार में पैदल गस्त कर लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भय मुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरुक करने के लिए जनता के लोगों से संवाद किया गया।
इस पूरे पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना जसवंतनगर, कंपनी कमांडर सीआरपीएफ के साथ भारी संख्या में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल शामिल रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *