*प्रेस क्लब जसवंतनगर के महामंत्री रजत राजीव गुप्ता का जन्मदिन सादगी से मनाया गया*

जसवंतनगर/इटावा। न्यूज़ 11 इंडिया के पत्रकार एवं प्रेस क्लब जसवंतनगर के महामंत्री रजत गुप्ता का जन्मदिन सादगी से मनाया गया।
वरिष्ठ पत्रकार सुबोध पाठक के सानिध्य में प्रेस क्लब जसवंतनगर के समस्त पदाधिकारी श्री गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देने एक रेस्टोरेंट पर एकत्रित हुए थे। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं ने पत्रकारिता से संबंधित गुर भी बताए। महामंत्री रजत गुप्ता ने सभी पत्रकार बंधुओ को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर प्रेस क्लब जसवंतनगर के अध्यक्ष प्रेम कुमार शाक्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, ऑडिटर अमीन भाई, कार्यालय मंत्री पंकज कुमार राठौर, संगठन मंत्री मनोज कुमार, पुस्तकालय मंत्री आशीष कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *