*मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बीजेपी इटावा द्वारा आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम*

मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा द्वारा प्रदेश भर में समरसता भोज का आयोजन होता आया है इस बार कोरोना महामारी के कारण सीमित स्थानों पर ही कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत आयोजित किये गए है!

इटावा प्रथम मण्डल में *मण्डल अध्यक्ष सुशान्त दीक्षित* जी के नेतृत्व में एवं उनकी मण्डल टीम द्वारा तहरी भोज का आयोजन किया गया ।

द्वितीय मण्डल *अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर* के नेतृत्व में इटावा द्वितीय मण्डल टीम द्वारा शहर के शक्ति धाम गेस्ट हाउस में तहरी (खिचड़ी) भोज का आयोजन किया गया ।

भारतीय जनता पार्टी *जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत* ने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जाकर *नुमाइश के पास स्थित सनी बाल्मीकि के घर खिचड़ी भोज* किया ।

जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा *भाजपा जाति,धर्म से ऊपर उठकर काम करती है* केंद्रीय एवं प्रदेश संगठन के आदेश पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता मलिन बस्तियों में इस भोज पर निकले है ताकि उनसे मेल मिलाप हो सकें और उनकी समस्याओं को नजदीक से जानकर जल्द उनका निवारण करवा सकें ।

संजीव राजपूत ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए भाजपा वृहत स्तर पर ये अयोजन करती रही है लेकिन कोविड प्रोट्रोकॉल की वजह से इस बार सीमित स्तर पर ये कार्यक्रम किए गए है ।

इस दौरान जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, ओबीसी जिलाध्यक्ष मुनेश बघेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य, विनीता गुप्ता, सतेंद्र राजपूत, मुकेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, बासु चौधरी, सह-मीडिया प्रभारी जितेन्द्र यादव, चंदन मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, राहुल बाल्मीकि, संजू बाल्मीकि, करन बाल्मीकि, रजनी भदौरिया, करण श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहें ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *