औरैया,जनता इंटर कॉलेज मैं टीकाकरण का तीसरा चरण सम्पन्न हुआ

औरैया,औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र मैं स्थिति, स्थानीय श्री जनता इण्टर कॉलेज अजीतमल के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया 15 से 18 वर्ष आयु के छात्र/ छात्राओं का टीकाकरण कार्यक्रम का तीसरा चरण आज सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण 06 जनवरी 2022 को 175 बालक/ बालिकाओं का टीकाकरण हुआ। द्वितीय चरण 12 जनवरी 2022 को 433 छात्र/ छात्राओं का टीकाकरण सम्पन्न हुआ। पुनः आज तीसरे चरण में टीकाकरण प्रारम्भ हुआ। इस टीकाकरण में शिक्षा विभाग की ओर से श्री कमलेश पाण्डेय, प्रधानाचार्य/ सह जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया पर्यवेक्षक के रूप में आये। टीकाकरण में प्रातः 10:00 बजे से दो टीमों द्वारा टीकाकरण प्रारम्भ किया गया। जिसमें 230 छात्र/ छात्राओं का टीकाकरण हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि अब तक 1217 के सापेक्ष कुल- 995 छात्र/ छात्राओं का टीकाकरण किया जा चुका है।शत प्रतिशत लक्ष्य अगले चरण में पूरा कर लिया जायेगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता शिव प्रकाश दुबे, नवीन कुमार तिवारी, सुधीर कुमार दुबे, महेश चन्द्र पाल, शशि शेखर मिश्रा, कर्मचारी प्रदीप कुमार तिवारी, नन्द किशोर एवं मदन दीक्षित का विशेष योगदान रहा।
ए,के,सिंह संवाददाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *