*औरैया,आज 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को लगेगा टीका*

*माँ आरके देवी महाविद्यालय में होगा विशाल कैम्प का आयोजन*

*फफूंद,औरैया।* शनिवार को नगर के टीकमपुर स्थित माँ आर.के.देवी महाविद्यालय के संस्थापक/प्रबन्धक डॉ० जय गोपाल पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक स्तरीय प्रथम वर्ष की कक्षाओं में पंजीकृत ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो 15 से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों या कर चुके हों, उनके लिए आज 16 जनवरी रविवार को समय प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय परिसर में कोरोना से बचाव के लिए महाविद्यालय के प्रयासों से शासन/प्रशासन से आग्रह कर महाविद्यालय परिसर में विशाल वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 15 से 18 वर्ष की उम्र के सभी छात्र छात्राओं को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड एवं फोटो के साथ महाविद्यालय में आकर वैक्सीनेशन करवाना है, जिससे कि उन सहित उनके परिवार एवं समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। कैम्प में छात्रों के अभिभावकों सहित अन्य सभी का सहयोग अपेक्षित है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *