*प्रेस क्लब उपाध्यक्ष पत्रकार सुबोध पाठक का जन्मदिन नगर में धूमधाम से मनाया गया*

जसवंतनगर। प्रेस क्लब जसवंतनगर के संस्थापक उपाध्यक्ष पत्रकार सुबोध पाठक का जन्मदिन नगर में धूमधाम से मनाया गया।
लुधुपुरा तिराहा स्थित एयरटेल ऑफिस पर मोहम्मद फईम के नेतृत्व में एयरटेल परिवार की ओर से आयोजित किए गए जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुबोध पाठक ने अपने पत्रकार साथियों के साथ केक काटा। इस दौरान उन्हें एयरटेल परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।
कोठी कैस्त स्थित हेलो पॉइंट पर प्रतिष्ठान के मालिक अवनीत गुप्ता के संयोजकत्व में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम के दौरान भी पत्रकार सुबोध पाठक ने केक काटा। इस दौरान प्रेस क्लब जसवंतनगर के अध्यक्ष प्रेम कुमार शाक्य व महामंत्री रजत गुप्ता ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा प्रचार मंत्री राजीव कुमार गुप्ता ने पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। मोहम्मद आमीन भाई ने डायरी व पेन भेंट किए।
इस दौरान प्रेस क्लब जसवंतनगर के कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के अलावा पत्रकार जेपी शाक्य, आशीष कुमार, मनोज कुमार, पंकज राठौर ने भी श्री पाठक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *