भाजपा के जाने की अटकलों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को सलाह दी है कि वह सपा में ही रहें और काम करें। अभी उन्हें बहुत कुछ सीखना है।

शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। अपर्णा यादव के भाजपा में जाने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वैसे इस बारे में वही जवाब दे सकती हैं, लेकिन हमसे राय मांगी जाएगी तो हम यहीं कहेंगे कि उन्हें सपा में रह कर काम करना चाहिए।
अपर्णा यादव कई मौकों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुकी हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं और सामाजिक कार्य करती हैं।

शिवपाल ने कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव को नेता मान लिया है और टिकट के लिए सब कुछ उन्हीं पर छोड़ दिया है। टिकट केवल जीत सकने वालों को दिया जाएगा। वह किसे देंगे वही तय करेंगे।  सपा के चिन्ह पर हमारे लोग लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *