फ़िरोज़ाबाद

भंडारे में प्रसाद वितरण को लेकर जुटाई गई हजारों लोगों की भीड़ उड़ाई गई खुलेआम कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां,आखिरकार किस ने दे दी कोरोना में भंडारा करने की परमिशन।

कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर चुनाव आयोग ने भी चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है,सिर्फ 5 लोग ही घर घर जाकर लोगों से मिल सकते हैं,वह भी कोरोना के अंदर लेकिन फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला गंज मे,महाकाल ट्रैवल्स के मालिक वेद प्रकाष के सौजन्य से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित हुई,कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से किया गया इस कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गई,जिसका जीता जागता सबूत है वहां मौजूद भीड़,लेकिन सवाल यह उठता है कि फिरोजाबाद में आज भी 190 मरीज मिले हैं और एक्टिव केस की संख्या 700 से ऊपर है,लेकिन इतनी बढ़ती तादाद में मरीज होने के बाद भी लोग इतने बड़े बड़े आयोजन कर रहे हैं और फ़िरोज़ाबाद के आला अधिकारी और पुलिस फोर्स बिल्कुल शांत बैठा हुआ है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *