उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख बेहद नजदीक आ चुकी है. तमाम पार्टियां अब अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर रही हैं. आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

बता दें कि चंद्रशेखर आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. जिसमें वह यूपी चुनाव के सम्बन्ध में कोई बड़ी घोषणा वो करेंगे. आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर सकते हैं. मुझसे बात नहीं करना चाहती हैं. मैं एकता चाहता था. बीजेपी को रोकने के लिए मैंने प्रयास किए.

इन सबके बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की पार्टी से गठबंधन को लेकर कहा है कि हमने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को सीटें दीं, अगर वह भाई की तरह हमारी मदद करना चाहते हैं तो उन्हें भारतीय जनता पार्टी को हटाने में मदद करनी चाहिए.चंद्रशेखर आजाद की पार्टी से गठबंधन न होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि इसके पीछे कोई साजिश लगती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *