*नेशनल हाईवे पर फिरोजाबाद-मैनपुरी बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान*

जसवंतनगर। नजदीक आते विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जिससे अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया।
थाना कोतवाली जसवंतनगर के इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह के नेतृत्व में धरबार चौकी इंचार्ज सोमबीर सिंह व जौनई चौकी इंचार्ज अतिवीर सिंह चौहान ने तमाम पुलिसकर्मियों के साथ हाईवे स्थित जमुना बाग फ्लाईओवर के नीचे देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों दो पहिया व चार पहिया संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई तो जानकारी होते ही अराजक तत्व रास्ता बदल कर निकल गए। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध वाहनों की तलाशी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *