*कोहरे का सितम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर*

इटावा के रहने वाले जैतपुर बाह आगरा में ब्लॉक कोर्डिनेटर पद पर तैनात

सिरसा बीबामऊ गाँव के समीप कचौरा रोड जसवंतनगर थाना क्षेत्र की घटना

जसवंतनगर। बाइक से जैतपुर बाह आगरा में ड्यूटी करने जा रहे बाल विकास परियोजना कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
दुर्घटना प्रातः 10:00 बजे के करीब कचौरा रोड पर सिरसा बीबामऊ गांव के निकट हुई जब इटावा शहर के शकुंतला नगर निवासी बाल विकास परियोजना में ब्लॉक कोर्डिनेटर के रूप में तैनात 35 वर्षीय बाइक सवार हरी राज सिंह पुत्र शिवराम सिंह जैतपुर में प्रतिदिन की भांति ड्यूटी करने जा रहे थे तभी ओवरटेक कर रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई और उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी अनोज कुमार ने उन्हें ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *