*औरैया,श्री राम कुमार भारतीय महाविद्यालय में बच्चों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई,*

*फफूंद,औरैया।* कस्बा फफूंद में दिवियापुर रोड पर स्थित श्री राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय फफूँद औरैया के प्रबंधक मुकेश कुमार भारतीय ने बच्चों को इकट्ठा कर कोविड-19 के बारे में बताया कोविड-19 से खुद को और दूसरों को बचाने के लिए आप कई कदम उठा सकते हैं और टीका लगवाना उनमें से एक प्रमुख है। इसके साथ ही चेहरे पर मास्क लगाने, दूसरों से दूरी बना कर रखने और बार-बार हाथ धोते रहने आदि सावधानियों को जारी रखने की सलाह दी । इससे खुद वायरस के संक्रमण में आने और दूसरों तक इसे फैलाने की आशंका कम हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर महाविद्यालय में सरकार की दिशा निर्देशन के अनुसार वैक्सीनेशन किया गया इस मौके पर मारुत चंद (कार्यालय अधीक्षक) ,बृजेश यादव ,अजीत विक्रम कटिहार, पुनीत पांडे, अश्वनी मिश्रा, अजय कुमार, रोहित ,मनीष दुबे ,सुनील कुमार, दिनेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *