उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के भीतर बड़ी खींचतान की खबर है. मुलायम सिंह यादव परिवार के सबसे करीबी रहे आजम खान और अखिलेश यादव में ही अनबन की खबर आई है.

टिकटों की मांग को बताया जा रहा है. जेल में बंद आजम खान ने अखिलेश से अपने 12 समर्थकों के लिए टिकट की मांग की थी. लेकिन अखिलेश यादव ने इनकार कर दिया और नतीजा आजम खान नाराज हो गए हैं.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान मौजूदा समय में रामपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं. आजम खान रामपुर विधानसभा सीट पर 9 बार जीत दर्ज करके विधायक रह चुके हैं.

विधानसभा चुनाव आते ही यह चर्चा भी आम है कि आजम खान इस बार जेल से ही चुनाव लड़ सकते हैं.  कुछ समर्थकों का मानना है कि बहुत जल्द आजम खान जमानत पर बाहर आकर चुनाव लड़ेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *