आम आदमी पार्टी ने 19 सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। कांग्रेस व भाजपा के साथ ही आप भी बाकी सीट पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। अब तक आप ने 51 सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।

प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस व भाजपा से आगे चल रही आम आदमी पार्टी ने 19 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कांग्रेस और भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित करने के बाद आप भी बाकी सीटों पर प्रत्याशियों का जल्द एलान कर सकती है।

आप ने सबसे पहले गंगोत्री सीट पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल के चुनाव लड़ने का एलान किया। अब तक पार्टी प्रत्याशियों की तीन सूची कर कर चुकी है। जिसमें कुल 51 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।

आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया कि जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के बड़े नेता उत्तराखंड आएंगे। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सांसद संजय सिंह, कैबिनेट मंत्री सतेंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान हुसैन, आप प्रभारी दिनेश मोहनिया, कर्नल अजय कोठियाल, आप विधायक जरनैल सिंह, आतिशी, संजीव झा, राखी बिडला, कुलदीप कुमार और प्रवीण कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *