नरेंद्र वर्म

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद की*
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में कुत्ता काटने के विवाद में वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी रिवाल्वर बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रविंदर कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद खालिद उपनिरीक्षक जावेद हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार कांस्टेबल राजेश तथा कौशलेंद्र ने आमोर नहर पुल के समीप से अजय प्रताप उर्फ दीपा उर्फ दीपू पुत्र करतार सिंह को गिरफ्तार किया है। वह तिलियानी का रहने वाला है। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकडा।
3 दिन पूर्व इसने अपने साथियों के साथ कुत्ता काटने के विवाद में रामकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने उसके पास से एक रिवाल्वर 32 बोर तथा चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो इसी रिवाल्वर से राम कुमेश की हत्या की गई थी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *