उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव के दिन एक-एक कर नजदीक आ रहे हैं। 10 फरवरी से यूपी में पहले चरण का मतदान शुरू हो जाएगा। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं और धीरे-धीरे अपना घोषणापत्र भी जारी कर रही हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में युवा घोषणापत्र जारी किया। पार्टी इसमें युवाओं के रोजगार, परीक्षा शुल्क व भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश किया है

  • इसे भर्ती विधान इसलिए कहा गया है क्योंकि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। आज युवा दुखी हैं, त्रस्त हैं, क्वालिफाइड हैं लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिलता। हमारा ये प्रयास रहा है कि नौजवानों की हर समस्या इस भर्ती विधान में समाहित हो।
  • युवाओं को इस भर्ती विधान में 20 लाख नौकरियां देने की बात कही गई है। शिक्षकों के 1.50 पद भी भरे जाएंगे। हमने देखा है कि भर्तियों में जो लेटलतीफी, पेपर लीक आदि होते हैं इसलिए इन समस्याओं पर फोकस किया गया है।
  • इस विधान में प्रदेश के सात करोड़ युवाओं को टारगेट किया गया है।
  • विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, डॉक्टरों, पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद बड़ी संख्या में खाली हैं जिन्हें भरा जाएगा।
  • संस्कृत विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के पद पर भर्ती, उर्दू शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी।
  • जहां 100 से ज्यादा एक ही इंडस्ट्री की फैक्टरी है उसे क्लस्टर बनाया जाएगा।
  • आरक्षण का घोटाला और भर्ती घोटाला जैसे घोटालों पर लगाम लगेगी।
  • शिक्षा के बजट को हमारी सरकार आने पर बढ़ाया जाएगा।
  • विश्वविद्यालय, कॉलेजों में फ्री वाई-फाई, लाइब्रेरी, मेस आदि की सुविधा को बढ़ाया जाएगा।
  • सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय में ईडब्ल्यूएस के लिए प्री और पोस्ट मेट्रिक स्कॉलशिप मिले इसकी भी व्यवस्था होगी। सिंगल विंडो भी खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *