आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को धुरी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. आम आदमी पार्टी ने उम्मीद जताई है कि भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने में कामयाब होंगे.

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्डा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की सरकारों ने सिर्फ पंजाब को लूटने का कामकिया है.

चड्ढा ने कहा, ”पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं. कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने पिछले 50 सालों में राज्य को लूटा है. लोग अरविंद केजरीवाल के शासन के मॉडल को मौका देना चाहते हैं.”

राघव चड्डा ने बीजेपी गठबंधन को सरकार बनाने की रेस से बाहर बताया. चड्ढा ने कहा, ”शिरोमणि अकाली दल ने सीएम उम्मीदवार नहीं किया. कांग्रेस अंदरूनी कलह के कारण इसकी घोषणा नहीं कर सकती है. भारतीय जनता पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह दौड़ में नहीं हैं. संयुक्त समाज मोर्चा ने भी आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *