संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटानियो गुटेरेस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद शांति से सुलझाया जा सकता है। एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने शांति स्थापना के लिए अभियान चलाया है।

हम उसके लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर एक ऐसा विषय है, जहां पर हमेशा मानवाधिकारों का सम्मान किया गया है। वहां लोग शांति व सुरक्षा से रह सकते हैं। उसे उसी प्रकार हल किया जाना चाहिए।

गुटेरेस ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है। उसका मानना है कि दोनों ही देश आपस में इस विवाद को सुलझा सकते हैं। गुटेरेस ने अगस्त 1972 में हुए शिमला समझौते को याद करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *