कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा तीन दिन के अंदर हो जाएगी-मलखान सिंह यादव

जसवंतनगर। कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा तीन दिन के अंदर हो जाएगी। पार्टी ने डिजिटल माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक पहुंचने की शुरुआत कर दी है।
यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कही। वे यहां छिमारा रोड पर आयोजित पार्टी पदाधिकारियों के बीच बैठक करने आए थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कोविड नियमों का पालन करते हुए डिजिटल माध्यम से प्रचार प्रसार करेगी। विधानसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि उनके आवेदन समेत कुल छ: पार्टी जनों ने आवेदन किया है। पार्टी हाईकमान द्वारा सूचना के मुताबिक 25 जनवरी तक विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह पार्टी हाईकमान तय करेगा।
उन्होंने अपनी पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र की बात दोहराते हुए कहा कि महिलाओं को उनकी पार्टी द्वारा 40 फ़ीसदी टिकट दिए जा रहे हैं। सरकार बनने पर स्नातक बहनों को स्कूटी स्मार्टफोन, महिलाओं को फ्री बस सेवा, साल में 3 सिलेंडर मुफ्त, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ₹10 हजार महीना, किसानों को गेहूं व धान का वाजिब मूल्य, छात्रसंघ की बहाली, डेढ़ लाख खाली शिक्षकों के पद व पुलिस के सवा लाख खाली पद समेत कुल 20 लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी जिनमें 8 लाख नौकरियां सिर्फ महिलाओं की होंगीं।
इस दौरान कांग्रेस नेता आलोक यादव, संजय दोहरे, आरबी सिंह पाल, सरवर अली, राम नरेश यादव, लालमन बाथम, यादवेंद्र सिंह यादव, तुलसीदास शुक्ला, चंद्रशेखर यादव, राजपाल यादव, आजाद खान, बलबीर सिंह कठेरिया इत्यादि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *