रियालिटी विवादित शो ‘बिग बॉस 15′ के फिनाले में बस अब कुछ दिन ही बचे हैं। मेकर्स शो को खत्म होते-होते भी दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट भी फिनाले में जगह बनाने के लिए जी जान लगा रहे हैं। इसी बीच शो को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

इसके अलावा राजीव अदातिया भी घर से बाहर हो गए हैं।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक घर से बाहर होने के लिए रश्मि देसाई, अभिजीत बिचुकले और देवोलीना भट्टाचार्जी का ही नाम सामने आ रहा था। वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक ये तीनो ही बॉटम 3 में थे।

देवोलीना के बाहर होने के बाद फैंस की ओर से मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोगों को लग रहा है कि देवोलीना को कुछ दिन और घर के अंदर रहना चाहिए था। कम से कम वो टास्क तो जी-जान से खेलती थीं। वहीं कई को उनका एलिमिनेशन फेयर लग रहा है।

‘बिग बॉस 15’ में अब शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, रश्मि देसाई, निशांत भट्ट, अभिजीत बिचुकले और प्रतीक सहजपाल बचे हैं। देखना यह होगा कि इनमें से किसे ‘बिग बॉस 15’ की ट्राॅफी कौन अपने नाम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *