वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने चलाया गढ्ढा मुक्त अभियान

* वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने पिछले तीन दिनों से चला रखा है अभियान ।
* सीवर लाइन डालने से खराब हुई सड़कों को अपनी उपस्थिति में सही करा रहे हैं ।

इटावा, इन दिनों वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने सड़कों को गढ्ढा मुक्त कराने का अभियान चला रखा है, वह नगर पालिका कर्मचारियों के साथ स्वयं खड़े होकर कार्य करा रहे हैं।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों को सही करने का कार्य ठीक से नहीं किया और लापरवाही साफ दिखी जिससे सड़कें खराब हो गई है। शरद बाजपेयी ने कहा कि पिछले तीन दिनों से गढ्ढा मुक्त अभियान चल रहा है आगे भी निरंतर चलेगा जब तक सारी सड़कें ठीक नहीं हो जाती अभी अकालगंज की सड़कें ठीक कराईं है कल शाहगंज की सड़क ठीक कराऊँगा।
शरद बाजपेयी ने कहा कि अकालगंज से लेकर शाहगंज तक व उझैदी की सड़क को पास करा दिया है, आचार संहिता के कारण अभी निर्माण कार्य नहीं हो सकता है, चुनाव बाद इन सड़कों का निर्माण करा दिया जायेगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *