*बीहड़ी क्षेत्र के गांवों में अर्धसैनिक बलों और बलरई पुलिस ने किया फ्लैग मार्च*

जसवंतनगर/इटावा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत थाना बलरई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत एरिया डोमिनेशन किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जनपद में लगातार की जा रही पैदल गस्त के क्रम में पो पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना बलरई पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा थाना बलरई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिजौरा, नगला विशुन, बाउथ, मढ़िया फकीरे, शांति नगर, प्रेम नगर, यादव नगर, बीबामऊ, महामई, विकास नगर में पैदल गस्त कर लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भय मुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरुक करने के लिए जनता के लोगों से संवाद किया गया।
इस पूरे पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष थाना बलरई, कंपनी कमांडर सीआरपीएफ के साथ भारी संख्या में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल शामिल रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *