बिग बॉस 15 में कुछ हफ्ते पहले उमर रियाज एलिमिनेट हुए थे.अब इस बार बिग बॉस के घर में डबल एविक्शन हुआ, जिसमें देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले को बाहर जाना पड़ा.

इस हफ्ते कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचकुले नॉमिनेटेड थे, जिसमें अब रश्मि ने टिकट टू फिनाले का टिकट अपने नाम कर लिया. हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि रश्मि का पत्ता कटने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

रश्मि देसाई ने उन्हें दो बार मौका देने के लिए बिग बॉस का शुक्रिया अदा किया. देवोलीना भट्टाचार्जी भावुक हो जाती है और कहती कि वह घर के बाहर रश्मि देसाई से मिलने की कोशिश करेंगी और मतभेदों को भी सुलझाएगी. वहीं, अभिजीत बिचुकले ने भी उन्हें बीबी 15 का हिस्सा बनाने के लिए बिग बॉस का शुक्रिया अदा किया.

हाल ही में तेजस्वी प्रकाश के माता- पिता से करण कुंद्रा मिले और दोनों के रिश्ते को हरी झंडी भी मिल गई. तेजस्वी के माता- पिता से करण कहते है, रिश्ता पक्का है’ और अगर वो हां कहें तो उनके साथ बैठकर वो पीयेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *