*गैर इरादतन चाची के हत्या रोपी भतीजे को किया गिरफ्तार*

“सह आरोपी भतीजे की पत्नीआरती पुलिस की पकड़ से दूर”

जसवंतनगर। चाची की हत्या के आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जबकि उसकी सह आरोपी पत्नीआरती अभी तक फरार है।
विदित हो कि करीब महीने भर पूर्व खेड़ा बुजुर्ग गांव के एक युवक धर्मेंद्र उर्फ भूरे पुत्र अशोक कुमार व आरती पत्नी धर्मेंद्र उर्फ भूरे पर अपनी चाची 43 वर्षीया ओमवती पत्नी विनोद कुमार को ईंट मारकर घायल कर देने का आरोप था। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी भतीजे की पत्नी आरती को भी गैर इरादतन हत्या में शामिल दर्शाते हुए थाना कोतवाली जसवंतनगर में आईपीसी की धारा 336, 504, 506,304 के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कराई गई थी पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। लगभग एक माह के अथक प्रयास के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हो सकी।
इस सम्बंध में इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह के मुताबिक जौनई पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अतिवीर सिंह चौहान ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दोपहर के करीब हाईवे स्थित धनुवां मोड़ से आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है उसकी सह आरोपी पत्नी अभी तक फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

फोटो:-पुलिस हिरासत में चाची का हत्यारोपी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *