सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों इंग्लैंड में है। लेकिन लगता है अथिया यूके पहुंचकर एक सफल फोटोग्राफर बन गई हैं। जी हां एक्ट्रेस ने अनुष्का शर्मा की कई ग्लैमरस तस्वीरें क्लिक की है।

अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गयी इन फोटोज में एक्ट्रेस बेहद सुन्दर लग रही हैं। अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करके अनुष्का ने इसके कैप्शन में लिखा, 10 हजार कदम और रास्ते में कुछ अच्छे फोटोज।

साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों के लिए अथिया शेट्टी को क्रेडिट दिया है। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस अनुष्का की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं। साथ ही अनुष्का ने ये भी बताया ये तस्वीरें अथिया ने क्लिक की हैं। जिनमें अनुष्का बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिसे देख फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *