*73वां गणतंत्र दिवस अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने झंडा रोहण कर मनाया*

इटावा बाबा मॉल न्यू हिन्द टाकीज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने झंडा रोहण कर जन गण गायन के साथ मनाया। व्यापार मण्डल के युवा नगर अध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में मनाया गया जिला अध्यक्ष अनन्त अग्रवाल ने सभी व्यापारी भाइयों को शुभकामनाएं दी और सभी से अपील की कि हम सभी भारत वासियों के 3 बहुत ही बड़े पर्व है हम सभी को सम्मान सहित मनाना चाहिए इसी के साथ उन्होंने चौथा पर्व मतदान का बताया और कहा की हम सभी को बड़े हर्षोल्लास के साथ मतदान करना चाहिए।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापार मंडल के युवा नए सदस्यों का सम्मिलित कर माला पहनाकर सम्मान भी किया। नए सदस्यता ग्रहण करने वाले समीर अहमद जिला मंत्री, फैजान, अमित कुमार, चंदन सिंह, यासीन अंसारी जिला उपाध्यक्ष, प्रिंस अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, सदस्य उसा मीन अंसारी, उवैश अहमद, जाहिद खान, घुन्नूजैन, अंकित शुक्ला सहित व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *