उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल के बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ रानी चटर्जी हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं।इसकी जानकारी खुद रानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सभी को दी।

रानी चटर्जी से जब चुनाव लड़ने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं यूपी में कांग्रेस का प्रचार कर रही हूं। अभी चुनाव लड़ नहीं रही हूं। मौका मिलेगा तो इलेक्शन में जरूर खड़ी होऊंगी।

रानी फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे अपने सोशल मीडिया पर भी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं। ऐसे में जब इमेज को लेकर सवाल किया गया तो इसके जवाब में रानी ने कहा, नेता बनने के बाद भी मेरे व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आना वाला है।

मैं गीता से सीता तो नहीं बन जाऊंगी। मैंने सिर्फ एक नई जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठाई है। और मुझे लगता है राजनीति में आने से मेरा ग्लैमर खत्म नहीं होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *