ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक शख्स की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पत्नी ने अपने बड़े बेटे पर ही हत्या का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि बड़े बेटे ने पिता की प्रॉपर्टी हथियाने के लिए इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया.

महिला के मुताबिक उनका बेटा पिछले काफी समय से पिता से प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी को लेकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था . जहां रहने वाले विपतराम सुबह अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर से निकले थे. तभी किसी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी.

मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप अपने ही बड़े बेटे पर लगाया है. उनका कहना है कि जब वो विपतराम स्कूटी से निकले थे तो उनका बेटा भी उनके पीछे अपनी सेंट्रो कार में सवार होकर निकला था.

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में बेटे के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.   मृतक को जमीन के मुआवजे में लगभगग 5 करोड़ रुपए मिले थे, जिसके बाद उसके दोनों बेटे लगातार प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी की बात कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *